{"_id":"60e736f58ebc3e73752134e8","slug":"namami-ganga-representatives-appreciated-adhan-village-banda-news-knp6390466174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगा नुमाइंदों ने सराहा अधांव गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगा नुमाइंदों ने सराहा अधांव गांव
विज्ञापन
बांदा। खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सराहने के बाद जनपद के अधांव गांव में सरगर्मियां जारी हैं। बुधवार को शाम यहां भारत सरकार के नमामि गंगे के अनुषंगिक संगठन गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भरत पाठक और स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नंदिता पाठक अधांव गांव पहुंचे।
ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर खेत में बनाई जा रही मेड़बंदी को सराहा। यमुना नदी में श्रमदान साधना की। डॉ. भरत व डॉ. नंदिता पाठक गंगा और छोटी नदियों के लिए पूरे देश में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा अधांव गांव में किसानों द्वारा खेतों में की गई मेड़बंदी का जिक्र किए जाने पर डॉ. भरत ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस सराहना और उम्मीद को बरकरार रखना होगा।
खेतों में मेड़ बंदी के अलावा तालाब भी बनवाएं। अधांव को मॉडल गांव के रूप में पेश किया जाए। गांव के झलिया तालाब का जायजा भी लिया। अन्य गांवों के लोगों को प्रेरणा लेने के लिए कहा। डॉ. नंदिता ने कहा कि जल संरक्षण के साथ गांव में सफाई पर भी ध्यान देना होगा। तभी स्वस्थ मस्तिष्क, स्वस्थ शरीर होगा।
विज्ञापन
गांव के बाशिंदे और जल संरक्षण कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा की गई कवायदों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान सविता देवी ने स्वागत गीत सुनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सराहना से पूरा गांव उत्साहित है।
डॉ. भरत व डॉ. नंदिता ने गांव के भोला उपवन में आम का पौधा रोपा और धरती पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अरुण, रामजी, सज्जन, भोला तिवारी, इंदल यादव, राजा भइया, राजू तिवारी, सत्यनारायण, सोनू, मनोज दीक्षित, सरस्वती देवी, बेनी वर्मा सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे। डॉ. पाठक ने मर्का गांव में यमुना नदी में श्रमदान साधना भी की।