फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nagar Panchayat removed encroachment in the town

Banda News: नगर पंचायत ने कस्बे में हटवाया अतिक्रमण

Thu, 05 Jun 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat removed encroachment in the town
बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते नगर पंचायत कर्मी। - फोटो : संवाद
तिंदवारी। नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को बांदा-फतेहपुर हाईवे पर अतिक्रमण अभियान चलाया। नाला व फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे व पक्का निर्माण को ढहाया गया। इस बीच व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू खुद अतिक्रमण हटवाने बुलडोजर लेकर पहुंची।
विज्ञापन

बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाया गया। इस बीच पुलिस फोर्स भी रही। नाले तक स्थाई अतिक्रमण को हटाकर फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम लाल बाबू सिंह यादव ने व्यापारियों को चेतावनी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि कस्बा में नाले तक कब्जामुक्त कराया गया है। कुछ व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण को हटा लिया है, जो दुकानदार नाली पर स्थाई रूप से अतिक्रमण किए हैं वह स्वयं हटा लें। विकासखंड कार्यालय से जल संस्थान तक बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर नाला और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने लेकर अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड न होने के कारण लगता जाम
बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सड़क पटरी पर वाहनों के पार्किंग की वजह से राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कस्बे में ऑटो स्टैंड न होना है। लोग अपने वाहन सड़क के फुटपाथ पर खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़कों पर बेवजह जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बा इंचार्ज रोशनी सेंगर व नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश चंद साहू, सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed