{"_id":"6564e799904423f6eb0548b4","slug":"murder-accused-not-arrested-police-busy-in-investigation-banda-news-c-212-1-sknp1006-4811-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं, पूछताछ में जुटी पुलिस
Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के मजरा मवई के पुरवा में खेत में गोली मारकर की गई किसान की हत्या में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में हत्यारोपी ने अब तक पुलिस को इतना ही बताया है कि उसने मृतक के भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। उसके घर में मृतक पक्ष ने बकरी घुसेड़ दी थी। जिस पर उसने एतराज जताया था तो मृतक पक्ष ने उससे झगड़ा किया था।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के मजरा मवई का पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (27) की खेत की रखवाली के दौरान 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में पिता राजकरन ने गांव के पारिवारिक चाचा राम मिलन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। बताया कि गोली मारकर भागते समय उसके दूसरे पुत्र रोहित ने उसे देखा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्यारोपी राममिलन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण में बबेरू इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतक पक्ष अपना बयान दर्ज कराने नहीं आया है। मृतक जितेंद्र की अंत्येष्टि गांव में की गई है। अंत्येष्टी के बाद ही परिजनों के आने पर ही बयान हो सकेंगे।