फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Municipal Council members at the board meeting accused furore

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में आरोप लगा सदस्यों का हंगामा

Sat, 20 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council members at the board meeting accused furore

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में नामित सदस्यों ने अध्यक्ष और ईओ पर

विज्ञापन
मनमानी और तानाशाही के आरोप लगा जमकर हंगामा किया। अध्यक्ष का रास्ता रोकने की भी कोशिश की। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।

शनिवार को बोर्ड बैठक एजेंडे में चार प्रस्ताव प्रस्तावित थे। इनमें शीत लहर के मद्देनजर अलाव के लिए 1500 कुंतल लकड़ी खरीदना भी शामिल था। अधिकांश सदस्यों प्रस्ताव पारित कर दिए।

इसी बीच शासन द्वारा नामित सदस्य शानिया खान, एएस नोमानी, रानी देवी श्रीवास व बाला प्रसाद आदि ने अध्यक्ष और ईओ से आय-ब्योरा मांग। जेई को हटाने की मांग की। अध्यक्ष व ईओ द्वारा संतोष जनक जवाब न देने पर यह सभी सदस्य धरने पर बैठ गए। जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शानिया और रानी श्रीवास की अध्यक्ष व ईओ से नोकझोंक हुई। पहले से मौजूद पुलिस ने सभागार आकर सदस्यों को समझाया-बुझाया। अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि जो भी काम हो रहे हैं वह जनहित में है। ज्यादातर सदस्यों की इसमें सहमति है। ईओ वीके श्रीवास्तव ने भी यही आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed