फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mulayam's birthday celebrated by distributing fruits, blankets

फल, कंबल बांटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mulayam's birthday celebrated by distributing fruits, blankets
बांदा। सपा संरक्षक और पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिन सपाइयों ने जोश के साथ मनाया। केक काटा और अस्पतालों में मरीजों को फल, फुटपाथों पर असहायों को कंबल और राहगीरों को लंगर बांटे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय करण यादव ने केक काटा। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन महासचिव मो. हनीफ ने किया। दुरेड़ी गांव के सुल्तान प्रजापति ने साथियों संग सपा की सदस्यता ली। पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व बीपी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू सहित अशोक सिंह गौर, अशोक श्रीवास, आत्माराम यादव, पीयूष गुप्ता, भूपत यादव, आरिफ फारूकी, जगमोहन, उर्मिला वर्मा, सुशील त्रिवेदी, वृंदावन वैश्य, मदन गोपाल कश्यप, विजेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सपा छात्रसभा प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित और पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने संकट मोचन मंदिर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में गरीबों को कंबल बांटे। राघवेंद्र सिंह चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप परिहार, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, भदवारी गांव में प्रधान देवेंद्र यादव, संजय यादव, देवराज यादव, जीतू यादव, विनय तिवारी, संजय प्रजापति आदि ने जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों में भी जन्मदिन की रही धूम
बबेरू/अतर्रा/नरैनी। बबेरू में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, डॉ. रामऔतार शिवहरे, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, संजय खेंगर, अखिलेश पाल, केके प्रजापति, जगन्नाथ गुप्ता, जयकिशन सेठी, उमाकांत तिवारी, रामकिशोर यादव, केके महंत आदि ने सीएचसी में फल बांटे।

अतर्रा में आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया गया। राजबहादुर कुशवाहा, विवेक बिंदु तिवारी, ब्रजभूषण सिंह यादव, दिनेश गुप्ता, रामरूप यादव, कल्लू राम जाटव, सत्येंद्र त्रिपाठी, राजा उपाध्याय, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। नरैनी में सपाइयों ने सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। हरिश्चंद्र सोनकर, लालू यादव, सगीर खां, मातादीन, आदित्य प्रकाश, अभिषेक सिंह, रामकिशोर यादव, शिवम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed