{"_id":"65f1fbd3b601c705210c7b47","slug":"mukhtar-cried-holding-his-head-didnt-even-have-iftar-banda-news-c-212-1-sknp1008-108140-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिर पकड़कर रोया मुख्तार, इफ्तार भी नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिर पकड़कर रोया मुख्तार, इफ्तार भी नहीं किया
विज्ञापन
बांदा। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को 36 साल पुराने शस्त्र लाइसेंस मामले में वाराणसी की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए मुख्तार ने जैसे ही सजा सुनी सिर पकड़ कर रोने लगा। दुखी होने के कारण बुधवार शाम को इफ्तार भी नहीं किया।
बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। सुरक्षा कारणों के चलते उसे वाराणसी नहीं भेजा गया। हालांकि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया। जेल सूत्र बताते हैं कि दोपहर बाद जैसे ही कोर्ट ने मुख्तार को उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई वह सिर पकड़ कर बैठ गया। ब्लड प्रेशर की समस्या होने से अफसर घबरा गए और उसे तत्काल बैरक पर भेज दिया गया। दो बार डाॅक्टर ने मुख्तार का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
हांलाकि डाॅक्टरों ने ब्लड प्रेशर को सामान्य बताया। सीसीटीवी के जरिए मुख्तार पर कड़ी नजर रखी गई। बताया गया कि शाम को मुख्तार की इफ्तार की प्लेट तैयार की गई तो उसे ने पानी पीकर रोजा खोला और कुछ भी नहीं खाया। मुख्तार की इस हालत पर अन्य बंदी भी काफी दुखी दिखे। बताते है कि मुख्तार रोजा खोलने के पहले वह जेल अन्य मुस्लिम बंदियों को फल, खजूर आदि सामग्री वितरित करता था। उधर, जेल प्रशासन का कोई अधिकारी मुख्तार के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। किसी ने फोन बंद कर लिए तो कोई मीडिया के फोन रिसीव नहीं कर रहा है।