{"_id":"673cde8898fd693add040cf4","slug":"motor-of-pump-house-changed-in-the-night-drinking-water-supply-started-in-khaptihakalan-village-banda-news-c-212-1-bnd1006-118311-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पंप हाउस की रात में बदली मोटर, खप्टिहाकलां गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पंप हाउस की रात में बदली मोटर, खप्टिहाकलां गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
पैलानी। खप्टिहाकलां में खबर छपने के बाद अधिकारियों ने रात में ही पंप हाउस की खराब पड़ी मोटर को बदलवाकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई।
खप्टिहाकलां गांव की 30 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने 18 अकतूबर के अंक में, मशीनें खराब, 30 हजार की आबादी 72 घंटे से पानी के लिए परेशान, खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए जल संस्थान के अधिकारियों ने सोमवार की रात को मजदूरों को खप्टिहाकलां गांव भेजा और वहां पर पंप की खराब मोटर को हटाकर अस्थाई तौर पर दूसरी मोटर लगाई गई।
मंगलवार की सुबह पेयजल सप्लाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर जल संस्थान का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। मालूम हो कि एक और पंप हाउस बना हुआ है, लेकिन उसमें आज तक मोटर नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों ने दूसरे पंप हाउस में भी मोटर लगवाए जाने की मांग की है।