{"_id":"67b0b4b687d010876d0eb323","slug":"mother-now-i-am-leaving-take-care-of-yourself-banda-news-c-12-1-knp1008-1004472-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मां अब मैं चली अपना ख्याल रखना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मां अब मैं चली अपना ख्याल रखना...
विज्ञापन
शहजादी
- फोटो : शहजादी
बांदा। एक बार फिर दुबई की आबूधाबी जेल में बंद बांदा की शहजादी की फांसी की अटकलें तेज हो गई हैं। पिता की मानें तो उसे किसी भी वक्त फांसी दी जा सकती है। शुक्रवार की रात उसे सामान्य बैरक से निकालकर दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।
पिता शब्बीर ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे शहजादी का दुबई की आबूधाबी जेल से फोन आया और बेटी फफक कर रोने लगी। उसने बताया कि कुछ अधिकारी यहां आए और बोले तुम्हारा समय पूरा हो गया है। तुम अपने घर या परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात कर सकती हो। इसके बाद तुम्हें आम बैरक से दूसरी बैरक में ले जाया जाएगा और सुबह फांसी दे दी जाएगी। बेटी की यह बात सुन पिता के हाथों से फोन छूट गया और मांं ने उठाया तो शहजादी ने रोते हुए कहा, मां अब मैं चली, आप सब अपना ख्याल रखना।
ज्ञात हो कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शहजादी (30) आग लगने से दिव्यांग हो गई थी। फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती के बाद आगरा निवासी उजैर उसे इलाज कराने के नाम पर नवंबर 2021 को आगरा ले गया। पिता का आरोप है कि उजैर ने उसका बीजा बनवाया और बहला फुसलाकर आगरा निवासी दंपती फैज अहमद व नादिया के पास दुबई भेज दिया। वहां फैज ने बेटी को हत्या में फंसा दिया। वहां की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।