{"_id":"658b25df3a874284ff0553e7","slug":"mother-and-daughter-beaten-over-dispute-over-throwing-dung-dogs-left-behind-banda-news-c-212-1-sknp1006-5618-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोबर फेंकने के विवाद में मां-बेटी को पीटा, छोड़े कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोबर फेंकने के विवाद में मां-बेटी को पीटा, छोड़े कुत्ते
Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बांदा। छप्पर छाने व गोबर फेंकने के विवाद पर मां-बेटी को उनके ही पारिवारिक रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि बेटी के साथ छेड़खानी की उसे घसीटकर खेत की ओर ले गए। घायल मां-बेटी की तहरीर पर थाने में नौ लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी पुत्री गोबर लेकर खेत जा रही थी। तभी वहां तीन भाई धनपत, कमलेश, अशोक व उनके पिता रामआसरे के साथ बदलुवा, कमलेश, अरविंद, राजकरन व रज्जू ने उसकी पुत्री का रास्ता रोककर अभद्रता की। उसके साथ छेड़खानी करते हुए खेत की ओर घसीट ले गए। चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने उस पर कुत्ते छोड़ दिए। दोनों को लाठी-डंडों से भी पीटा। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि हमलावर घायल मां-बेटी के पारिवारिक हैं। खेत में बनी झोपड़ी में छप्पर छाने व खेत में गोबर फेंकने को लेकर विवाद हुआ है। महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों काे गिरफ्तार किया गया है।