फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   More than 150 police personnel deployed, third eye will also monitor

Banda News: 150 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, तीसरी आंख भी करेगी निगरानी

Thu, 22 Feb 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
More than 150 police personnel deployed, third eye will also monitor
बांदा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। इसके लिए बुधवार को परीक्षा केंद्रों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर में 44431 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की निगरानी को लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 150 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती परीक्षा केंद्रों में की गई है। यह सुरक्षा कर्मी दोनों शिफ्टों में परीक्षा केंद्रों में तैनात रहेंगे। शहर के बजरंग इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य मिथलेश पांडे ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड परीक्षा इस बार हाईस्कूल में 24738 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 13505 छात्र और 11233 छात्राएं हैं। इसी तरह से इंटर में 19693 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 10852 छात्र और 8841 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को कराने के लिए जिले में मंडल कारागार समेत 65 केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों की बुधवार को व्यवस्थाओं को चेक किया गया। 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए छह उड़न दस्ते बनाए गए हैं। यह सभी समय-समय पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा की पारदर्शिता को परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------


डीआईओएस कार्यालय में खुला कंट्रोल रूम
बांदा। परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। इसका नंबर 05192357482 है। प्रतिदिन उपस्थिति व अनुपस्थिति व नकलचियों की डिटेल कंट्रोल रूम में नोट कराई जाएगी। इसके लिए दोनों शिफ्टों में तीन-तीन कर्मी तैनात किए गए हैं।
----------------------

2451 कक्ष निरीक्षक करेंगे ड्यूटी
बांदा। बोर्ड परीक्षा को कराने के लिए 2451 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से 1629 व माध्यमिक शिक्षा विभाग से 822 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।

- परीक्षार्थियों के लिए जरूरी बातें
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे।
- जूते, मोजे के बजाय चप्पल सैंडिल पहनकर जाएं।
- छात्राएं किसी तरह के आभूषण चेन, अंगूठी, बाले आदि भी न पहनें।
- प्रवेश पत्र व पेंसिल बॉक्स ही लेकर जाएं।
- मोबाइल लेकर परीक्षा देने न जाएं।
- पानी की बोतल व टिफिन भी लेकर जाने की आवश्यकता नहीं है।
- पर्स व लेडीज बैग भी परीक्षा कक्ष के भीतर लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed