फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Monsoon came first, will depart after five days

Banda News: पहले आया, पांच दिन बाद विदा होगा मानसून

Fri, 03 Oct 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Monsoon came first, will depart after five days
बांदा। मानसून इस बार 15 दिन पहले आया और पांच दिन देरी से विदा होगा। पांच अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश भी होगी। बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी। वहीं शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश हुई। हालांकि बाद में आसमान खुल गया।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि बुंदेलखंड में अक्सर मानसून 15 जून से दस्तक देता है, लेकिन इस बार मानसून पहली जून को ही आ गया था। दो, पांच, नौ व 13 जून को जिले में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश का यह सिलसिला चलता रहा। एक साल में 850 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए, लेकिन इस बार 1150 मिली मीटर बारिश हुई है। जो सामान्य वर्षा से 350 मिली मीटर अधिक है।
विज्ञापन

मानसून की विदाई अमूमन 30 सितंबर को हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून पांच अक्टूबर को विदा होगा। पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पांच दिनों में करीब 30 मिली मीटर बारिश और हो सकती है। उधर, उप निदेशक कृषि डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि बारिश से सर्वाधिक धान की फसल को फायदा होगा। धान को चौथे पानी की जरूरत है। बारिश से किसानों को धान में पानी नहीं लगाना पड़ेगा। हजारों रुपये सिंचाई का बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed