फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Monsoon Arrives: Mercury Drops by 7 Degrees After 7mm of Rain

मानसून की दस्तक : सात मिमी बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 30 Jun 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Arrives: Mercury Drops by 7 Degrees After 7mm of Rain
बांदा रेलवे स्टेशन के पास बारिश के बीच निकलते वाहन। संवाद
बांदा। मानसून की पहली अच्छी बारिश के साथ जिले के मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि हवा में नमी बढ़ने से उसम बनी रही।
विज्ञापन



बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान एक दिन में सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 36 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तपन तो कम हो गई, लेकिन उसम ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार सुबह तो तेज धूप निकल आई तो लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बादल छा गए। हालांकि शाम तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन




वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खरीफ सीजन की बोआई का इंतजार कर रहे किसानों को अब खेतों में नमी मिलने की उम्मीद है। बारिश होने से धान की नर्सरी, तिल, उड़द, मूंग और अन्य खरीफ फसलों की बोआई में तेजी आने की संभावना है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि जिले में मानसून का आगमन हो चुका है। रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को मौसम के अनुसार खेतों की तैयारी और खरीफ फसलों की बोआई शुरू करने की सलाह दी है।

बांदा रेलवे स्टेशन के पास बारिश के बीच निकलते वाहन। संवाद

बांदा रेलवे स्टेशन के पास बारिश के बीच निकलते वाहन। संवाद

बांदा रेलवे स्टेशन के पास बारिश के बीच निकलते वाहन। संवाद

बांदा रेलवे स्टेशन के पास बारिश के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed