फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mohan of Banda defeated Mukesh of Chhatarpur

बांदा के मोहन ने छतरपुर के मुकेश को हराया

Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mohan of Banda defeated Mukesh of Chhatarpur
बांदा के बबेरू में आयोजित दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : BANDA
बबेरू। रामलीला समिति के तत्वाधान में हुए 173वें इनामी दंगल में देश के मशहूर पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। उन्हें शील्ड और इनाम दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब के मिट्ठू पहलवान ने कानपुर के मनीष को पराजित किया। मरका के राजेश ने ग्वालियर के गिरदावल पहलवान को हराया। महिला कुश्ती में आगरा की श्वेता ने झांसी की आरती चौहान को शिकस्त दी। गोधनी के कपिल ने घाटमपुर के दिनेश को, मऊ टिटिहरा के उदय ने जालौन के नरेंद्र को, पलरा के शिवविलास ने कौशांबी के मनोज को, दिल्ली की शिवानी ने आजमगढ़ की शालू को, बांदा के मोहन ने छतरपुर के मुकेश को, गोधनी के महेश ने मरका के गोलू को, मुगुंस के नंदू ने राठ के धीरज को पराजित किया।
विज्ञापन

कोतवाली के कांस्टेबिल अनिकेत यादव ने कर्वी के दीपक पहलवान को पराजित कर शील्ड और पुरस्कार जीता। एसएसआई संजीव यादव ने उन्हें 1100 रुपये इनाम दिए। अन्य लोगों ने भी पुरस्कृत किया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने विजेता पहलवानों को शील्ड और पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन दिलीप सोनी और रेफरी ब्रजकिशोर अग्निहोत्री व रामबली सिंह ने किया। प्रबंधक डॉ. बुद्ध प्रकाश अग्निहोत्री ने सभी का आभार जताया। एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, डीडीसी प्रतिनिधि जुग्गीलाल यादव, पूर्व डीडीसी रामप्रकाश साहू, अरविंद कुमार कसौंधन, विजय विक्रम सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, महेंद्र यादव, जगन्नाथ गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, राजू फौजी, लल्लू गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, प्रधान केशव प्रजापति, शमसाद प्रधान हरदौली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed