{"_id":"68bb324b9adc423bb403c888","slug":"mohammad-sahebs-birthday-celebrated-with-enthusiasm-and-pomp-banda-news-c-215-1-sknp1043-120369-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उत्साह व धूमधाम से मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उत्साह व धूमधाम से मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन
Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-20- परिचय-बारावफात पर जुलूस में शामिल नन्हें अकीदतमंद। संवाद
चित्रकूट/राजापुर। शहर सहित कस्बों में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलाद उन नबी (बारावफात) का पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला। कई स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय में पुरानी बाजार से जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों के बीच मुस्लिम समाज के युवा हाथों में झंडे लिए रहे। जुलूस का जगह -जगह स्वागत किया गया। इसके बाद धुस मैदान में इसका समापन किया गया। इस मौके पर मो शहजादे, अफजल, मो रफीक, मो असलम, मो सलीम आदि मौजूद रहे।
राजापुर कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया। शाही मस्जिद इमामबाड़े से होते जुलूस सब्जी मंडी, सराय तलैया चौराहा, होते हुए निकाला। समाज के अध्यक्ष अतहर नईम ने बताया कि इस त्योहार को बारावफात के रूम में मनाया जाता है। इस दिन मोहम्मद साहब की शान में नज्मे पढ़े जाते हैं, जुलूस भी निकाला जाता है। मोहम्मद साहब आखिरी नबी थे। अल्लाह ने इन्हीं को पवित्र कुरान अता की थी। इस मौके पर मोहम्मद अली, रईस अहमद, आबिद अली, साबिद अली, मेराजुल, हक, मो सफीक, इकबाल अहमद, वसीम कुरैशी, साबिर, लाली खा, मजबबू अली, नजमा बेगम, नूरी खा आदि मौजूद रहे। इसी के साथ मानिकपुर, मऊ, बरगढ़ कस्बों में भी बारावफात मनाया गया।