{"_id":"5e5aab938ebc3ef3982f44a4","slug":"modi-disappointed-everyone-s-bag-remained-empty-banda-news-knp547773177","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश कर गए मोदी, खाली रही सबकी झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश कर गए मोदी, खाली रही सबकी झोली
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चित्रकूट रैली को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गईं। राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि प्यासे बुंदेलखंड के किसानों को प्रधानमंत्री निराशा दे गए। बुंदेलखंड के हित में कोई घोषणा नहीं की। उधर, कांग्रेस ने प्रशासन के जरिये ज्ञापन भेजकर प्रधानमंत्री से किसानों, छात्रों, युवाओं आदि की बदहाली बयां की।
रैली के तत्काल बाद सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने जारी प्रतिक्रिया में कहा कि बुंदेलखंड के किसानों, छात्रों, मजदूरों, बेरोजगारों आदि को आशा थी कि प्रधानमंत्री उनके हक में कुछ घोषणाएं करेंगे, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सिंचाई, अन्ना प्रथा, उचित समर्थन मूल्य, केन-बेतवा गठजोड़ इत्यादि पर कोई घोषणा नहीं की गई। छात्रों द्वारा की जा रही विश्वविद्यालय की मांग भी पूरी नहीं हुई।
उधर, जिला कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड को उनसे काफी उम्मीदें हैं। जरूर कुछ देकर जाएंगे। बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि यह फैक्ट्री चालू करके युवाओं का दिल जीत सकते हैं। बदहाल किसानों के सभी कर्ज की पूरी माफी और बेरोजगारों को रोजगार की भी उम्मीद जताई।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राजेश दीक्षित सहित गजेंद्र पटेल, सीमा खान, राजेश गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, बीलाल, शिवबली सिंह, शोएब रिजवी, रामानुज भौरहा, शैलेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, संतोष द्विवेदी, कालीचरन निगम, अल्तमश, इरफान, देवेंद्र प्रताप, रामहित निषाद, सुखदेव गांधी, रफत खां, रामपाल अवस्थी, कुलदीप मिश्रा, पवन देवी, अस्मत जहां आदि शामिल रहे।