फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Model's mother's suicide case will resonate in Los, Wis.

मॉडल की मां की आत्महत्या का मामला लोस, विस में गूंजेगा

Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Model's mother's suicide case will resonate in Los, Wis.
बांदा। शहर कोतवाली में पुलिसिया बदसलूकी से क्षुब्ध महिला द्वारा घर आते ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने को सपा ने मुद्दा बनाकर लोकसभा और विधान सभा में उठाने का एलान किया है। महिला अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई थी। मृतका की बेटी फैशन मॉडल है। कई खिताब जीत चुकी है। सपा ने दोषी पुलिस कर्मियों और गुंडों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मवई बाईपास के नजदीक रहने वाली सुधा रैकवार ने 10 जुलाई को कोतवाली से लौटने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश स्तरीय समिति ने मृतका सुधा की बेटियों और मां आदि से घर में मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बेटी रोशनी ने उन्हें बताया कि कोतवाली में मां के साथ अभद्रता हुई और मामा को लॉकअप में बंद कर मोबाइल फोन छीन लिया गया। एक लाख रुपये की मांग की गई। कई घंटे बाद कोतवाली से लौटी मां सुधा ने फांसी लगा ली। रोशनी ने यह भी बताया कि उसकी मां के पीछे गुंडे भी आए थे। सपा समिति का नेतृत्व कर रहे एमएलसी/सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने मृतका सुधा की बेटियों और मां कुमरिया को भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। हर संभव मदद करेगी और न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रिपोर्ट पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को सौंपेंगे। सपा नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। समिति में फतेहपुर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, इलाहाबाद महानगर पूर्व अध्यक्ष पप्पू निषाद, बांदा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, बांदा सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर शामिल रहे। साथ ही सपा नगर महिला अध्यक्ष नीलम गुप्ता, मुलायम सिंह यादव, हनीफ, पूर्व जिलाध्यक्ष वीपी यादव, अशोक श्रीवास, अमोल यादव, राजन चंदेल, सुशील त्रिवेदी, मनोज निगम लाला, निर्भय सिंह मोंटी, रईस खां, भरत लाल दिवाकर, हरिश्चंद्र सोनकर, अजित खरे, रामसागर यादव, अर्जुन यादव, मोहित, उदय प्रताप, बालकृष्ण, शिवकरन पाल, मनोज वर्मा, राजा उपाध्याय आदि शामिल रहे।
योगी राज के तंत्र और गुंडों ने किया मजबूर
बांदा। सपा समिति के मुखिया और सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि सुधा रैकवार को योगी राज के तंत्र पुलिस और गुंडों ने मरने पर मजबूर किया। उसके लापता बेटे की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एक लाख रुपये मांगे। भाई को लॉकअप में डाल दिया।
कहा कि यूपी में जंगलराज है। उनकी पार्टी यह मुद्दा लोकसभा और विधानसभा में उठाएगी। आरोप लगाया कि सुधा रैकवार को आतंकित करने वाले गुंडे बीजेपी संरक्षित हैं। बीजेपी सरकारों में पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। (संवाद)

कोतवाली से लौटी मम्मी के पीछे लगे थे गुंडे
बांदा। मृतका सुधा की बेटी कु. रोशनी ने सपा नेताओं को बताया कि पुलिस ने उसकी मां, पिता और भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि जब उसकी मां कोतवाली पहुंची तो वहां उसके भाई को गायब करने वाले आरोपी पहले से मौजूद थे। उनके सामने कोतवाल मां की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। मम्मी घर लौटी तो पीछे-पीछे गुंडे भी आ गए। मम्मी घबराकर पानी पीने के बहाने घर के ऊपर चली गई। वहां फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed