फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mobster Gyan Singh acquitted of ransom

डकैत ज्ञान सिंह फिरौती के मामले में बरी

Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mobster Gyan Singh acquitted of ransom

अदालत ने फिरौती के मामले में डकैत ज्ञान सिंह और सह आरोपी को बरी कर दिया। उधर, एक अन्य मामले में अदालत में झूठा साक्ष्य देने पर महिला के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट में कहा था कि 11 जुलाई 2007 की रात ठोकिया गैंग का हार्डकोर सदस्य ज्ञान सिंह एक सहयोगी के साथ आया। उसे और पिता सुरेश कुमार को खलिहान से पकड़ ले गया।
विज्ञापन


बुरी तरह पिटाई की और पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की। खलिहान में मौजूद उसके रिश्तेदारों से फिरौती का संदेश कहलाया था। पुलिस ने डकैत ज्ञान सिंह और उसके सहयोग धनीराम उर्फ दादू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कुछ दिन बाद ज्ञान सिंह व दादू ने सतना (मध्य प्रदेश) में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) बृजलाल चौरसिया की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 7 गवाह पेश किए। वादी वीरेंद्र कुमार ने अदालत के कठघरे में ज्ञान सिंह व दादू को पहचानने से इंकार कर दिया। अन्य गवाहों के बयान भी संदेहास्पद रहे।


दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस व पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद दोनों अभियुक्तों को बरी कर दिया। दस्यु ज्ञान सिंह कई अन्य मामलों में मंडल कारागार में बंद है। आरोपियों की पैरवी अधिवक्ता बृजराज सिंह परिहार ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed