फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MNREGA workers protested and demonstrated

मनरेगा कर्मियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protested and demonstrated
MNREGA workers protested and demonstrated - फोटो : BANDA
बांदा। जेम पोर्टल को प्रतिबंधित करने और महिलाओं का मेट पर चयन समेत कई मुद्दों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। धरने के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण न होने पर 26 जुलाई को कार्य बहिष्कार कर अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन परिसर में आयोजित धरना सभा में ग्रामीण रोजगार सेवक संघ जिलाध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि 15 वर्षों से मनरेगा कर्मियों की समस्याएं लंबित हैं। जिनका निराकरण नहीं किया जा रहा है। बिना पद सृजन के जेम पोर्टल के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं। पद सृजन कर्मियों का समायोजन करने और जेम पोर्टल को प्रतिबंधित करने की मांग की। मीडिया प्रभारी आलोक द्विवेदी ने कहा कि दिवंगत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को योग्यतानुसार पदों पर नियुक्ति और वित्तीय अनियमितताओं में मनरेगा कर्मियों पर एकतरफा कार्यवाई रोकी जाए।
विज्ञापन

कर्मचारी आपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष नजबुल ने कहा कि कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों को योग्यतानुसार समायोजित कर अन्य कर्मचारियों की भांति मानदेय दिया जाए। लेखा सहायक संघ जिलाध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा कर्मियों का मानदेय कम होने से वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इंजीनियर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने भी संबोधित किया। कहा कि शीघ्र मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। दोपहर बाद प्रदर्शनकारी मनरेगा कर्मी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed