फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA 's kin and increased political

विधायक का सियासी कुनबा और बढ़ा

Tue, 09 Feb 2016 11:07 PM IST
विधायक का सियासी कुनबा और बढ़ा
विधायक का सियासी कुनबा और बढ़ा Updated Tue, 09 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
MLA 's kin and increased political
विधायक विशंभर यादव के सियासी कुनबे में एक और सदस्य शामिल हो गया। रविवार को हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में उनकी पुत्रवधू अंकिता यादव तिंदवारी ब्लाक की प्रमुख चुनी गईं। अब विधायक के सियासी कुनबे के सदस्यों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड की राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले सपा विधायक विशंभर सिंह यादव पार्टी सुप्रीमो मुलायम के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। ये बांदा जनपद के इकलौते सपा विधायक हैं। तेज-तर्रार माने जाने वाले विशंभर सिंह यादव ने कानपुर विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


वे लगातार दूसरी बार बबेरू विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हैं। इनका लगभग पूरा घराना राजनीतिक पदों पर है। घर के सात सदस्य विभिन्न पदों पर हैं। विधायक विशंभर सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायन समिति के सभापति भी हैं। इस कारण उन्हें लालबत्ती मिली है। उनके दूसरे नंबर के बेटे गौरव यादव जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। इस नाते उन्हें भी लालबत्ती हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े बेटे विवेक सिंह यादव तिंदवारी के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। विधायक की पत्नी रमा यादव जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) हैं। विधायक की पुत्रवधू पूनम यादव पिछले बोर्ड में जिला पंचायत सदस्य थीं। विधायक के सियासी कुनबे में रविवार को एक और सदस्य शामिल हो गया। विधायक की पुत्रवधू अंकिता यादव तिंदवारी से ब्लाक प्रमुख चुनी गईं हैं। वे अपने जेठ विवेक सिंह यादव का स्थान लेंगी। विधायक के भतीजे ज्ञान सिंह यादव तिंदवारी क्षेत्र के ही जसईपुर गांव के प्रधान हैं।


 एक ही कुनबे के कई सदस्यों को पद के सवाल पर विधायक विशंभर सिंह यादव का कहना है कि उनका पूरा परिवार जनसेवा में जुड़ा और समर्पित रहा है। जितने भी पद मिले हैं, चुनाव से मिले हैं। पूरा परिवार टीम भावना से जनसेवा कर समाजवादी पार्टी की शोहरत बढ़ा रहा है। विधायक ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष में प्रत्याशी बनाती तो यह पद भी जीत कर दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed