बेडों से चादरें नदारद होने पर विधायक खफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बेडों से चादरें नदारद होने और गंदगी पर नाराजगी जताई। बर्न वार्ड में भर्ती गरीब मरीजों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चेतावनी दी कि व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो सदन में मुद्दा उठाएंगे।
मंगलवार को विधायक ने अस्पताल जाकर वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। टैक्सी दुर्घटना में घायल हुए गौरीकलां गांव के लोगों से भी मिले। उन्हें हरेक वार्ड में गंदगी मिली। बर्न वार्ड का बुरा हाल था। यहां पड़े पलंगों से चादरें नदारद थीं। इस पर विधायक ने हैरत जताई।
अस्पताल कर्मियों से कहा कि ऐसी दशा पर भर्ती मरीजों की सेहत सुधरने की बजाए और खराब होगी। कुछ डाक्टरों द्वारा मरीजों को घर बुलाने की शिकायत पर विधायक ने नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि वह मरीजों के इलाज में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो वह सदन में भी मुद्दा उठाएंगे। निरीक्षण के दौरान प्रकाश सिंह काका, धर्मेंद्र सिंह, विधायक के मीडिया प्रभारी केशव पाल इत्यादि उपस्थित रहे।