फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   misbehaving with poor women.

सब्जी उगाने वाली महिलाओं के साथ लूटपाट व बदसलूकी।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
misbehaving with poor women.
तिंदवारी । बेंदा मोरम खदान की रखवाली करने वाले दो बंदूकधारी बालू ठेकेदार के गुर्गों ने शराब के नशे में यमुना नदी किनारे सब्जी उगा कर जीवनयापन करने वाली महिला शकुंतला पत्नी कृष्णपाल निषाद के साथ उनकी सब्जी-बाड़ी में घुस कर लूटपाट व उनसे बदसलूकी की। एक बंदूकधारी महिला के कान के बाले और करीब 20 हजार रुपये लेकर भाग निकला। महिला के चीखने की आवाज सुनकर सब्जी-बाड़ी अन्य किसानों ने भाग रहे दूसरे शराबी की पकड़ कर धुनाई कर दी। लेकिन वह भी जान बचाकर भाग निकला। सोमवार सुबह बालू खदान की ओर जाने वाले रास्ते में पीड़ित महिला शकुंतला व उसके परिजन सहित अन्य सब्जी उगाने वाले कृषकों ने बालू खदान में रह रहे लोगों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब 4 घण्टे जाम लगा रहा। बाद में पुलिस के सामने बालू खदान ठेकेदार द्वारा 20 हजार रुपये व कान के बालों का मुआवजा सहित 33 हजार रुपये दिए। बेंदा चौकी पुलिस के सामने समझौता कर मामला रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed