{"_id":"a1f74a13889eb08457edd6758353e48a","slug":"minority-rights-day-celebrated-on-the-program-schemes-of-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के लिए लागू की गई सरकारी योजनाओं का बखान किया गया। कार्यक्रम में मदरसों के मौलानाओं और नुमाइंदों की ही शिरकत ज्यादा रही, आम मुसलिमों ने भागीदारी नहीं की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को खानकाह इंटर कॉलेज में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व दशम छात्रवृत्ति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाएं सहित तमाम अन्य योजनाएं चलाईं जा रही हैं।
विज्ञापन
इनमें वक्फ, कब्रिस्तान, हज और अनुदान आदि की योजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा केंद्र सरकार की भी मैरिट कम मींस, पूर्व दशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति और अनुदानित अरबी-फारसी मदरसों को वेतन, मदरसा आधुनिकीकरण योजना, अरबी-फारसी मदरसों को मान्यता, वोकेशेनल स्कीम आदि योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
गोष्ठी को मदरसा दारूल उलूम रब्बानिया प्रधानाचार्य डा.अबरार अहमद, सपा जिलाध्यक्ष शमी बांदवी, हसनुद्दीन सिद्दीकी, एचडीएफसी बैंक प्रबंधक हरप्रीत कौर, महेंद्र जैन, दिलीप जैन, खानकाह इंटर कॉलेज प्रबंधक हाजी मोहम्मद फारुक ने भी संबोधित किया। चौधरी प्रकाश जैन, मुकेश जैन, हाजी गुलाम मुस्तफा, अजीजुस्समद, मौलाना कमरुद्दीन, मुशीर अहमद आदि शामिल रहे।
इस मौके पर मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया, दारूल उलूम अरबिया इस्लामिया अहले सुन्नत (सादीमदनपुर) आदि के लोग शामिल रहे।