फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Minister's video at polling booth comes under investigation

Banda News: जांच के घेरे में आया पोलिंग बूथ पर मंत्री का वीडियो

Tue, 21 May 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Minister's video at polling booth comes under investigation
बांदा। एटा और फतेहपुर के बाद बांदा में भी राज्य मंत्री का पोलिंग बूथ पर वोट देने के वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यदि वीडियो सही हुआ मतदान कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को मतदान के दौरान ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें राज्य मंत्री रामकेश निषाद वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं महिला व पुरुष मतदान कर्मी उन्हें स्याही लगवाने की बात भी कह रहे हैं। इसके बाद वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि मंत्री ईवीएम में वोट डालने के बाद उंगली दिखाते हुए निकलते हैं। कुछ सेकेंड के इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। नियमानुसार पोलिंग बूथ के भीतर मोबाइल लेकर जाने की मनाही है।
विज्ञापन

ऐसे में वीडियो कैसे बन गया। वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी जांच भी प्रशासन ने शुरू करा दी है। मालूम हो कि मतदान के दौरान एटा में एक युवक का आठ बार वोट डालने का वीडियो वायरल हुआ था और इसी तरह फतेहपुर में भी भाजपा प्रत्याशी के साथ मतदान ड्यूटी पर लगे अधिकारी की फोटो पोलिंग बूथ से ही वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में आयोग ने कड़ी कार्रवाई भी की है। ऐसे में राज्य मंत्री का वीडियो में अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है। एडीएम राजेश कुमार का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


इंसेट
- शराब के रैपर में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार, वीडियो वायरल
बांदा। बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को लेकर एक वीडियो दो दिनों सेवायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देशी शराब के पाउच (जिपर) का इस्तेमाल भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के रूप में दिखाया गया है। जिपर पर प्रत्याशी का फोटो के साथ पोस्टर भी चस्पा है। वायरल वीडियो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस पुष्टि नहीं करता है। वहीं भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed