{"_id":"47d4d3e5061fd98d15404a481e9c6fc3","slug":"mini-family-market-became-welfare-corporation-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिनी फैमिली बाजार’ में बदले कल्याण निगम डिपो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिनी फैमिली बाजार’ में बदले कल्याण निगम डिपो
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के कलेक्ट्रेट डिपो (कैंटीन) अब कलेवर में नजर आ रहे हैं। इन्हें ‘मिनी फैमिली बाजार’ के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही बिलिंग प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड हो गई है। इससे राज्य कर्मचारी खुश हैं।
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से यहां चल रहा डिपो काफी अस्त-व्यस्त स्थिति में पहुंच गया था। सामान के स्टाक का भारी अभाव था। पिछले कुछ दिनों से इनके सुधार और कायाकल्प की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
कर्मचारी कल्याण निगम मंडलीय प्रबंधक नीलेंद्र कुमार पांडेय ने मंडल के बांदा, कर्वी (चित्रकूट) और हमीरपुर डिपो को मॉडल के तौर पर ‘मिनी फैमिली बाजार’ के रूप में विकसित किया है। उन्होंने बताया कि डिपो में अब उच्च गुणवत्ता और स्टैंडर्ड कंपनियों का सामान उपलब्ध कराया गया है। राज्य कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
मंडलीय प्रबंधक ने कहा कि राज्य कर्मियों की पसंद का ध्यान रखते हुए स्टाक उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन डिपो के लिए कुछ जगह और उपलब्ध करा दे तो कर्मचारियों को इलेक्ट्रानिक उपकरण फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, एलसीडी आदि भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।