फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   " Milu money from the government not to bank Krij Dava reflex '

‘सरकार से मिलौ पैसा बैंक करिज में न पलटा दैवै’

Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

बांदा। ‘साहेब, मैं डिरात हूं कै सरकार से मिलो दुई लाख का चिक बैंक वाले कहूं मोरे करिज खाते में न पलटा दैवैं। मोरे ऊपर करीब दुई लाख का करिज बनाए हवैं बैंक वाले। मुहिका दस हजार से ऊपर नहीं दीन हैं’।

विज्ञापन


यह कहना है माधौपुर गांव के 60 वर्षीय अच्छेलाल का। यह वही अच्छेलाल है, जिनसे 2008 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की थी।

तब राहुल ने अच्छेलाल को मदद दिलाने का भरोसा दिया था। इस भरोसे के बाद अब मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख की सहायता मिली है।

माधौपुर निवासी अच्छेलाल अपनी पत्नी कल्ली और दो नाबालिग पुत्रों महेश और राजेश के साथ जिंदगी बसर कर रहा है। अक्सर बीमार रहने की वजह से वह काम धंधा नहीं कर पाता है। ऐसे में उसकी पत्नी कल्ली मजदूरी कर घर चला रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम सुरेश कुमार ने माधौपुर जाकर अच्छेलाल को यह चेक सौंपा और लोहिया आवास भी मंजूर होने की जानकारी दी। पैसा मिलने के बाद अच्छेलाल को यह डर है कि कहीं उसका पैसा बैंक बकायेदारी में हजम न कर जाए। डीएम के साथ सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छेलाल ने बताया कि कागज पर अंगूठा लगवाकर उसके नाम दो लाख निकाला गया और उसे 10 हजार भी नहीं मिला। अब डर है यह पैसा भी हजम न हो जाए। अच्छेलाल ने कहा कि अगर उसको यह पैसा पूरा का पूरा मिला तो इससे अपना इलाज कराएगा।

बच्चों को पढ़ाएगा और परिवार की परवरिश करेगा। बुधवार को स्वयंसेवी और ‘अन्नदाता की आखत’ के संयोजक आशीष सागर फिर अच्छेलाल के घर पहुंचे। आशीष ने बताया कि तंगहाली के चलते अच्छेलाल के पुत्र महेश ने 9वीं कक्षा से पढ़ाई बंद कर  दी। दूसरा छोटा पुत्र राजेश 8वीं मेें पढ़ रहा है।  

डीएम सुरेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत किए गए दो लाख रुपये का चेक अगर बैंक वालों ने अच्छेलाल के खाते में जमा करने की कोशिश की तो बैंक प्रबंधक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने बताया कि अच्छेलाल छह बीघे जमीन का पट्टेदार है। ओला और अतिवृष्टि से उसकी खेती को नुकसान पहुंचा है। उसे दो चरणों में क्रमशा: 11,958 और 5,956 (कुल 18,000 रुपये) कृषि अनुदान दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed