{"_id":"57fe7f9a4f1c1bc67b28f428","slug":"million-plans-unveiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
नरौली गांव में सीसी रोड के लोकार्पण शिलापट का अनावरण करते सांसद विशंभर प्रसाद निषाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा है कि बालू के ओवरलोड ट्रकों ने तिंदवारी समेत जनपद की तमाम सड़कों को ध्वस्त कर दिया है। चुनाव आते ही चोरी की बालू से कमाया पैसा जनता के बीच बांट रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कभी रुख नहीं करते।
विज्ञापन
सांसद बुधवार को तिंदवारी क्षेत्र के चंदवारा, नरौली, सोनामऊ, सिकहुला, जसपुरा, खप्टिहा कलां और साड़ी गांवों में अपनी निधि से कराए गए सीसी रोड और बारात घरों आदि का लोकार्पण कर रहे थे। इन सब की लागत लगभग एक करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि तिंदवारी उनकी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। यहां के विकास में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हर गांव को सड़क और बिजली से जोड़ा गया है, जो गांव शेष हैं वहां भी काम जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद आम लोगों से दूरियां बनाने वाले लोगों को चुनाव में जनता खुद जवाब देगी। तिंदवारी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। पैलानी को तहसील बनाकर सपा सरकार ने विकास कार्य को बढ़ाया है। उनके साथ सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव, जसपुरा ब्लाक प्रमुख सादिका खातून, पतिराखन निषाद, रामकृपाल शिवहरे, अमर सिंह, रामआसरे, पंकज यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन