फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant laborer hanged after dispute with wife

पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाई

Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer hanged after dispute with wife
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में बुधवार की रात प्रवासी मजदूर ने फांसी लगा ली। बहन ने घटना की वजह शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बताई है।
विज्ञापन

मरौली गांव निवासी मलखान का पुत्र रामफल (30) एक माह पूर्व सूरत से घर लौटा था। रात को कमरे में अंदर से ताला लगाकर खपरैल में रस्सी से फांसी लगा ली। गुरुवार को सुबह पत्नी ने शव लटका देखा। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहन गुड़िया ने बताया कि शराब पीने को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। घटना वाले दिन बुधवार को भी पत्नी प्रियंका से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

रामफल उसे कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा था। पत्नी प्रियंका ने पड़ोस में रह रही जेठानी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। बचाने आई भाभी को भी रामफल ने पीटा था। इसी के बाद उसने घर आकर फांसी लगा ली। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed