फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant Disabled laborer hanged himself to death

बांदा : प्रवासी दिव्यांग मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी

Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Migrant Disabled laborer hanged himself to death
बदौसा। दिव्यांग प्रवासी मजदूर ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह सूरत (गुजरात) में प्राइवेट कंपनी में वाचमैन था। लॉकडाउन के दौरान मई में घर लौटा था। नशे और जुएं का लती भी बताया गया है। दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन गांव में शनिवार की रात लालमन (22) पुत्र छोटा ने घर में खपरैल में अंगौछा का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह पत्नी शांति ने शव फंदे पर लटका देखा। उसने लालमन के बड़े भाई रामसुमन को खबर दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सब इंस्पेक्टर राय साहब यादव फोर्स के साथ पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि लालमन नशे और जुए का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि लालमन मई में सूरत से लौटा था। वह दाहिने हाथ से दिव्यांग था। सूरत में प्राइवेट कंपनी में वाचमैन था। लॉकडाउन में कंपनी बंद होने पर गांव लौट आया था।

बताया कि घटना से पूर्व वह देर रात तक गांव में नवरात्र पर चल रहे जवारा कार्यक्रम में रहा। उसके बाद घर लौटकर किसी समय रात में फांसी लगा ली। शादी दो साल पहले हुई थी। एक साल की बेटी भी है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed