फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Merchants display, pulled procession

व्यापारियों का प्रदर्शन, निकाला जुलूस

Thu, 29 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Merchants display, pulled procession
बबेरू तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : Amar ujala

आटा चक्की संचालक बल्देव साहू की मौत के जिम्मेदार खाद्य सुरक्षा निरीक्षक समेत दो लोगों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर 31 दिसंबर को मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताएंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता व तहसील अध्यक्ष रामलाल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मढ़ीदाई मंदिर से जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव को ज्ञापन देकर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक समेत दो लोगों की गिरफ्तारी और 10 लाख रुपये मुआवजा की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस ने आटा चक्की संचालक की हार्ट फेल से मौत होने के मामले में 304 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि 24 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 31 दिसंबर को व्यापारी मशाल जुलूस निकालेंगे। इस अवसर पर मंत्री अमित कचेर, नीलेश गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, घनश्याम चौरसिया, राकेश गुप्ता, श्यामाचरण, सुधीर गुप्ता, वेद गुप्ता, राजकुमार चौरसिया, सौरभ कुमार, भोलाशंकर गुप्ता, गंगा, अनूप गुप्ता, सोनू रस्तोगी, मुन्नीलाल, अनिल गुप्ता, गनेश साहू, राजू साहू, धर्मेंद्र पटेल, लल्लू गुप्ता, नरेंद्र कुमार, कमलेश आदि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed