फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Meeting held in the absence of BDC members

बीडीसी सदस्यों की गैर मौजूदगी में हुई बैठक

Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meeting held in the absence of BDC members
तिंदवारी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। खास बात यह है कि बैठक में एक भी बीडीसी सदस्य नहीं आया। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। माना जा रहा है कि ब्लाक प्रमुख के संभावित उम्मीदवार उन्हें अपनी निगरानी में रखे हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीडीसी सदस्यों को मतदान करना है। बैठक में सदस्यों का होना जरूरी था। एक भी सदस्य के मौजूद न रहने पर सीओ ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके और निष्पक्ष मतदान को कहा। बैठक में बाजार करने आए ग्रामीण ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

उधर, ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर लोगों में चर्चाएं गरम रहीं। ज्यादातर बीडीसी सदस्यों के मोबाइल बंद रहे। उनके परिजन 10 जुलाई तक के लिए बाहर जाने या टूर में जाने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों के संरक्षण में हैं। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि ज्यादातर बीडीसी सदस्य महिलाएं हैं। घर-घर जाकर उन्हें बैठक में नहीं लाया जाएगा। जो आए थे उनके साथ बैठक कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed