{"_id":"67cdd6e30210c05f37047283","slug":"medicinal-gardens-will-be-prepared-in-296-gaushalas-of-the-mandal-banda-news-c-212-1-bnd1004-123264-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडल की 296 गोशालाओं में तैयार होगी औषधीय वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडल की 296 गोशालाओं में तैयार होगी औषधीय वाटिका
Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मंडल की 296 गोशालाओं में वन, पशुपालन व पंचायतीराज विभाग के समन्वय से औषधीय व पोषक वाटिका तैयार होगी। इसके लिए गोशालाओं का चयन किया गया है।
इन गोशालाओं में 54,255 पौधे लगाए जाएंगे। इनकी देखरेख पंचायती राज विभाग करेगा। इसके लिए गोशालाओं में गड्ढे खोदने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।
चित्रकूटधाम मंडल में इस वर्ष भी 66 लाख 27 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में हर किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस बार वन विभाग तालाबों में पोषक वाटिका तैयार करेगा, वहीं गोशालाओं में औषधीय वाटिका तैयार होगी। इसके अलावा चारापत्ती और छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे।
इससे पशुओं को चारा भी मिलेगा और छाया भी मिलेगी। 15 जुलाई से यहां पौधरोपण का कार्य शुरू हो जाएगा। इन पौधों को ट्रीगार्ड से सुरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा गोशालाओं के केयरटेकर इन पौधों की रखवाली करेंगे।