{"_id":"5e91fbdb8ebc3e78b62308b4","slug":"medical-college-team-s-report-also-negative-banda-news-knp554788820","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की टीम की भी रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की टीम की भी रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को लंच पैकेट देतीं स्टाफ नर्स।
- फोटो : BANDA
बांदा। जिले में कोरोना संक्रमण के बादल फिलहाल छंटते जा रहे हैं। पूर्व में यहां मिले दो पॉजिटिव केसों की रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद शनिवार को एक और सुखद खबर आई। एक पखवारे से राजकीय मेडिकल कालेज में संक्रमित (पॉजिटिव) और संदिग्ध मरीजों का रात-दिन इलाज करती रही 19 सदस्यीय मेडिकल टीम के सभी सदस्यों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। यह टीम तीन दिन से शहर के दो होटलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन है। उनके स्थान पर दूसरी टीम काम कर रही है।
लॉकडाउन के 18वें दिन शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज में सिर्फ 8 मरीज भर्ती थे। ये सब सामान्य स्थिति में थे। इन्हें 10 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, मेडिकल कालेज में शुरू से ही पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों का उपचार करती रही मेडिकल कालेज की टीम ए के 19 सदस्यों का 9 अप्रैल को सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।
शुक्रवार देर शाम इन सभी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई। यह निगेटिव आई है। हालांकि यह टीम पिछले तीन दिनों से शहर के दो होटलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखी गई है। इनमें डाक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय इत्यादि शामिल हैं। इनके स्थान पर मेडिकल कालेज की दूसरी टीम बी काम कर रही है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को मात्र एक नया मरीज भर्ती हुआ। इसके पूर्व 34 लोगों को यहां से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 51 लोग भर्ती हुए हैं। इनमें 43 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 8 शेष हैं।
अब तक 70 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि मेडिकल कालेज के फ्लू ओपीडी विभाग की टीम के 22 सदस्यों और आइसोलेशन में भर्ती 5 मरीजों (कुल 27) के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शनिवार की रात या रविवार को भी इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
17 दिन में डेढ़ लाख की थर्मल स्क्रीनिंग
बांदा। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य टीमें घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। पिछले 17 दिनों में टीमों ने डेढ़ लाख लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। कंट्रोल रूम के सहायक अश्विनी कुमार ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 10 टीमें लगी हैं।
36 हजार घरों में पहुंचकर डेढ़ लाख लोगों की स्क्रीनिंग की और परिवार के सदस्यों का ब्योरा दर्ज किया। 226 लोगों को बीमार होने पर घर पर ही क्वारंटीन किया गया। कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई सूचनाओं की टीम जांच कर रही है।
क्वारंटीन पूरा, फिर भी नहीं भेजे घर
तिंदवारी। पिपरगवां स्कूल में क्वारंटीन में रखे गए 14 मजदूरों की 14 दिन की अवधि शनिवार 11 अप्रैल को पूरी हो गई। इन सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण भी हुआ, लेकिन स्वस्थ होने का कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला।
फिलहाल इन्हें घर जाने की छुट्टी नहीं दी गई। बीडीओ पीयूष मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही मजदूरों से शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। इसमें घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क आदि का पालन करने को कहा जाएगा।