फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical college out-sourcing workers strike on second day as well

मेडिकल कालेज आउट सोर्सिंग कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल

Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Medical college out-sourcing workers strike on second day as well
मे डिकल कालेज में धरना देते आउट सोर्सिंग कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। वेतन में विसंगति और कोरोना आइसोलेशन वार्ड में स्थाई कर्मियों को न लगाए जाने के विरोध में राजकीय मेडिकल कालेज के आउट सोर्सिंग लगभग सवा सौ कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मियों ने कालेज भवन में ही दिनभर धरना दिया। आइसोलेशन वार्ड सहित अन्य वार्डों की सेवाएं प्रभावित रहीं। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन ने स्थाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर हड़ताल का कोई असर न होने का दावा किया।
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग हड़ताली कर्मी पहली अप्रैल से हड़ताल पर हैं। उनकी मांग वेतन में कमी और कटौती तथा कोरोना आइसोलेशन वार्ड में स्थाई कर्मचारियों को न लगाकर सिर्फ आउट सोर्सिंग कर्मियों की ही ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में है। हड़ताल कर्मियों ने कहा कि दूसरे दिन भी प्रशासन या मेडिकल कालेज के किसी अधिकारी ने उनसे कोई बात नहीं की। उल्टे उन्हें कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि वह इन धमकियों से नहीं डरेंगे। अपनी मांगें पूरी न होने तक हड़ताल और धरना जारी रखेंगे। शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो आमरण अनशन भी शुरू करेंगे। हड़ताली कर्मियों में रंजना राय, रोजी खान, गौरव सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, कल्पना, पूनम देवी, अभिलाषा, कंचन राजपूत, सुषमा साहू, प्रीति, प्रियंका तिवारी आदि शामिल रहीं। उधर, कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि हड़ताल से कोई सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। आइसोलेशन आदि वार्डों में 60 स्थाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed