फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical college is being treated without anti-virus drugs

बिना एंटी वायरस दवाओं के मेडिकल कालेज में हो रहा इलाज

Mon, 06 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Medical college is being treated without anti-virus drugs
ेडिकल कालेज की बंद ओपीडी में छाया सन्नाटा। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना के संदिग्ध और संक्रमित व्यक्तियों की जांच और भर्ती के लिए चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते राजकीय मेडिकल कालेज में दवाओं का जबरदस्त टोटा है। यहां बनाए गए क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्डों में भर्ती होने वालों की संख्या 50 से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद भी जीवनरक्षक और कोरोना वायरस से संबंधित दवाएं नहीं हैं। मेडिकल कालेज में उपलब्ध एक मात्र हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा से ही मरीजों के इलाज की जद्दोजेहद चल रही है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में मात्र राजकीय मेडिकल कालेज, बांदा में ही आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्ड बनाए गए हैं। अब तक बांदा में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। दोनों आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इनके अलावा 54 लोगों क्वारंटीन वार्डों में रखा गया है। दूसरी तरफ मेडिकल कालेज की हालत यह है कि यहां एंटी वायरस दवाएं ही नहीं हैं। सिर्फ कुछ मात्रा में हाइड्रोक्लोरोक्वीन टेबलेट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डाक्टर इसी गोली से काम चला रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव का कहना है कि मात्र 1200 हाइड्रोक्लोरोक्वीन टेबलेट उपलब्ध हैं। कोरोना इलाज में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण एंटी वायरस दवाएं स्टोर में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश मेडिकल कार्पोरेशन द्वारा शीघ्र इन दवाओं की आपूर्ति की जाएगी। उधर, पीजीआई, लखनऊ ने मेडिकल कालेज को जांच किट और स्वॉब स्टिक उपलब्ध करा दी हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके अनुरोध पर किट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के चिकित्सक भी होंगे क्वारंटीन
बांदा। कोरोना योद्धाओं पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्डों में भर्ती लोगों का इलाज करने वाले चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी 14 दिन के लिए क्वारंटीन होंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने 3-3 सदस्यीय चार टीमें गठित की हैं। एक सप्ताह इलाज करने वाले चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट को 14 दिन (2 सप्ताह) के लिए मेडिकल कालेज में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed