{"_id":"6433115982d6fa359a06d054","slug":"mbbs-student-injured-in-car-accident-banda-news-c-12-1-171567-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से एमबीबीएस छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से एमबीबीएस छात्र घायल
विज्ञापन
बांदा। सीएमओ कार्यालय लिपिक की कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो एमबीबीएस छात्र घायल हो गए। घायलों में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का टापर छात्र भी शामिल है। उसे गंभीर चोट आने पर कॉलेज के इंसेटिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया है।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र मुकेश सिंह साथी शैलेंद्र सिंह के साथ शनिवार की रात रेलवे स्टेशन से इंटर्नशिप के लिए कॉलेज जा रहा था। नरैनी रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही सीएमओ कार्यालय के लिपिक की कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए।
कार चालक मौके से कार समेत भाग निकला। एमबीबीएस छात्र शैलेंद्र ने मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद टापर छात्र मुकेश को इंसेटिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। घायल छात्र मुकेश ने अभी हाल में ही एमबीबीएस की अंतिम वर्ष परीक्षा में टॉप किया था।