{"_id":"5f318f6c8ebc3e3d11673306","slug":"masks-will-also-be-sold-in-roadways-buses-banda-news-knp576179772","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में अब मास्क भी बिकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में अब मास्क भी बिकेंगे
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बसों में टिकट के साथ अब मास्क भी बिकेंगे। कपड़े के ये मास्क निगम कर्मियों की पत्नियां तैयार करेंगी। ‘नो प्राफिट नो इनकम’ के सूत्र पर यह छह रुपये की दर पर बेचे जाएंगे। बिना मास्क किसी को बस में यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंधन निदेशक राजशेखर ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधकों को यह जानकारी दी। बताया कि जल्द ही यह मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जो यात्री मांगेंगे, उन्हीं को मास्क दिया जाएगा। वास्तविक लागत ही कीमत के रूप में वसूली जाएगी।
प्रबंध निदेशक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक चक्कर के बाद बसों की सफाई-धुलाई और सैनीटाइजेशन कराया जाए। चालक-परिचालक भी मास्क अवश्य लगाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों में चलने वाली बसों में दक्ष और मृदुभाषी चालकों और परिचालकों की ड्यूटी के भी आदेश दिए हैं। कहा कि नशेड़ी चालकों को किसी भी दशा में राजमार्ग रूटों पर न भेजा जाए।