फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Martyrs Day remembers Ashfaq

शहीद दिवस पर अशफाक की याद

Sat, 20 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Martyrs Day remembers Ashfaq

देश के लिए जान कुर्बान कर देने वाले अमर शहीद अशफाक उल्ला खां को उनके शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ने इसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

विज्ञापन


शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में अशफाक उल्ला के चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने फूल चढ़ाए। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखना अशफाक उल्ला को श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि जब तक अक्षुण्ण भारत है तब तक अशफाक उल्ला हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन


मोहम्मद उमर दुर्रानी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, रामरतन समुद्रे आदि ने उनकी शहादत बताई कि किस तरह हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। स्थायी मंत्री शिवबली सिंह बशर ने शहादत पर शेर सुनाए। सुधीर खरे कमल, सुनील कुमार चौरसिया, मकसूद अहमद, शब्बीर सौदागर, संतोष द्विवेदी, हरिश्चंद्र वाजपेई, नाथूराम सेन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी की गोष्ठी में अध्यक्ष राज बहादुर गुप्त ने कहा कि अशफाक उल्ला स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी थे। काकोरी कांड में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उन्हें दूरदर्शी बताया। कहा कि फांसी पर चढ़ने से पहले कुरान पढ़ा और उसे आंखों से लगाया।

गोष्ठी में अशोक चौहान, श्याम मोहन वर्मा, अमित तिवारी, रफत खां, धर्मेंद्र रिछारिया, राजेश सिंह गौतम, राजेंद्र शुक्ला, अल्तमश हुसैन आदि शरीक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed