फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   marrige

पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी

Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
marrige
बांदा। शादी के कुछ माह बाद ही विधवा हुई मुरेड़ी गांव की वंदना सिंह का शनिवार को पुनर्विवाह करवाकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बुंदेलखंड की जनता को नई राह दिखाई है। वंदना से विवाह उसके देवर शुभम सिंह ने किया है। भव्य मैरिज हाल में विधवा विवाह पूरी शान-ओ-शौकत से हुआ।
विज्ञापन

विधवा के पुनर्विवाह को लेकर समाज में संकोच की स्थिति रहती है। बुंदेलखंड में इसका चलन नहीं है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कम उम्र में विधवा हुई महिला की दोबारा शादी कराने का बीड़ा उठाया है। इसकी शुरुआत वंदना और शुभम के विवाह से हुई है। दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को जयमाल पहनाया। विवाहोत्सव में दोनों पक्षों के खानदानी और व्यवहारी शामिल हुए।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के बांदा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य पदाधिकारियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। कहाकि बुंदेली धरती से शुरू हुआ यह शुभ कार्य देश-प्रदेश तक फैलाया जाएगा। कम उम्र में विधवा होने वाली बेटियों की उपेक्षा और दशा पर हम मूकदर्शक नहीं रह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा से पुन: सुहागन बनीं वंदना सिंह स्नातक हैं। बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही पति की मौत से जीवन में निराशा भर गई थी। सास-ससुर सहित ससुराल के सभी सदस्य और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उसके संकट मोचक साबित हुए। वंदना ने कहा कि उसकी ससुराल का माहौल मायके से भी अच्छा है। खुशी जताई कि उसे फिर वही परिवार ससुराल के रूप में मिला है। वंदना ने कम उम्र में विधवा होने वाली युवतियों से कहा कि हौसला रखें और परिवार की मदद से नए जीवन की शुरूआत करें।

शुभम सिंह का कहना है कि ससुराल में सभी के साथ सम्मानजनक और प्रेमपूर्ण व्यवहार से वंदना ने सभी का दिल जीत लिया था। बड़े भाई के निधन से उनके जीवन में निराशा थी। किसी महिला के लिए अकेला जीवन काटना मुश्किल होता है। इसी सोच की वजह से शादी का फैसला लिया। समाज के लोगों ने इसमें मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed