फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman's condition deteriorated due to stomach ache, death on the way

Banda News: विवाहिता के पेट में दर्द होने से बिगड़ी हालत, रास्ते में मौत

Sun, 06 Aug 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman's condition deteriorated due to stomach ache, death on the way
नरैनी। विवाहिता के पेट में दर्द होने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी प्रियंका (26) को शनिवार की शाम चार बजे पेट में दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में दिखाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महिला के पिता मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी विनोद तिवारी ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed