फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman suspected of murder after disappearance

Banda News: विवाहिता को गायब कर हत्या की आशंका

Tue, 11 Nov 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Married woman suspected of murder after disappearance
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी जगमोहन ने न्यायालय में प्रस्तुत वाद में बताया कि उसने अपनी पुत्री निर्मला की शादी 15 मई 2023 को झांसी के खुशीपुरा गांव निवासी जयप्रकाश के साथ की थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति जगमोहन, सास दुर्गा देवी, जेठ गोविंद व जेठानी रेखा दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, भोजन न देने जैसी हरकतें शुरू कर दीं। 13 अगस्त को दामाद ने फोन कर पुत्री के घर में न होने की जानकारी दी। पिता ने उपरोक्त ससुरालियों पर पुत्री को गायब करने या हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस समेत उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नही हुई। जिसके बाद पिता ने न्यायालय में वाद दायर कर कार्रवाई की मांग की। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed