फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman hangs herself

Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself
बांदा। विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। भाई का आरोप है कि ससुरालियों के उत्पीड़न के चलते बहन ने खुदकुशी की है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कुरेहा पुरवा मऊ निवासी अल्पना (23) ने शनिवार को दोपहर अपने घर के कमरे में धन्नी से साड़ी का फंदा लगा लिया। सास सुमित्रा ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव काे फंदे से उतारा। देवर हरिओम ने बताया कि अल्पना के पति शिवबहादुर दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दिल्ली में थे।
विज्ञापन

घर में सास व ससुर रामस्वरूप थे। अल्पना ने किस वजह से फंदा लगा लिया उसे जानकारी नहीं है। उधर, चित्रकूट के भदौरा गांव निवासी अल्पना के भाई संजय ने बताया कि चार साल पहले अल्पना की शादी शिवबहादुर से की गई थी। कोई संतान नहीं है। शादी के बाद से ससुराली उसका उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed