फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman hanged herself to death

विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी

Sat, 29 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death
तिंदवारी। परास्नातक विवाहिता छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति के साथ किराए के मकान में बांदा शहर के बिजली खेड़ा में रहती थी। शनिवार को तड़के वहीं साड़ी से फांसी लगाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरगवां निवासी उर्मिला (24) पत्नी रामनरेश श्रीवास की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उन्हीं दिनों उसने स्नातक किया था। बाद में बीएड व बीटीसी किया। हाल ही में उसने टीईटी उत्तीर्ण किया था। पति के साथ बांदा शहर में किराए के मकान पर रह रही थी।
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे उसने छत की रेलिंग में साड़ी बांधी और दूसरे छोर से गले में फंदा कस लिया और फांसी पर लटक गई। उसकी वहीं मौत हो गई। पति कमरे में सो रहा था। वह जागा तो शव लटकता देखा। क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर भरतलाल ने बताया कि शादी के छह वर्ष बाद भी संतान न होने से तनाव में रहती थी। साथ ही नौकरी के लिए भी चिंतित थी। उधर, मृतका के पिता गहबरा (छतरपुर) गांव निवासी रामगोपाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह कार्रवाई करेगा।
छात्रा ने जहर खाकर जान दी
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के मजरा भइया गौतम पुरवा में बीती रात 11वीं की छात्रा शीलू (16) पुत्री चुनुबाद ने कमरा बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे गंभीर हालत में निकाला और सीएचसी लाए।

यहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शीलू की मौत हो गई। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी। 5 बहनों में सबसे छोटी थी। इकलौता भाई है। शीलू के दादा रामशरण गौतम ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया गया था। इसी से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed