फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   marriage,banda news,39,pair,cm vivah yogna

cm vivah yogna

Fri, 26 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
marriage,banda news,39,pair,cm vivah yogna
marriage,banda news,39,pair,cm vivah yogna - फोटो : BANDA
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए देर रात जारी हुई आचार संहिता से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 39 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम औपचारिकता में ही निपटाया गया। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार को विवाह की अदायगी की गई। अफसरों ने दूल्हा-दुल्हन को सिर्फ वरमाला डलवाकर एक घंटे के अंदर ही विदा कर दिया।
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शुक्रवार को 39 जोड़ो ने विवाह रचाया। इनमें बड़ोखर खुर्द ब्लॉक से 19, तिंदवारी से 5, महुआ से तीन, नरैनी से दो, जसपुरा व बबेरू से तीन-तीन और कमासिन से चार जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन

सांसद और विधायकों के साथ-साथ आला अफसरों की मौजूदगी में विवाह की सभी प्रक्रियाएं होनी थीं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई।
डीएम आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव कुमार बघेल और जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने टेंट लगवाकर विवाह की औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे में विवाह की सारी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। 11 बजे सभी जोड़ों को सामान देकर विदा कर दिया गया। लंच पैकेट और पानी का भी इंतजाम नहीं रहा।

होलाष्टक में हुआ कार्यक्रम
विवाह शुभ मुहूर्त में होते हैं, लेकिन औपचारिकता निभाने के लिए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने होलाष्टक में कार्यक्रम रखा। इस समय होली तक कोई शुभ कार्य नहीं होते। सरकारी योजना का लाभ पाने की होड़ में जोड़े व अभिभावक इसमें शामिल हुए। कुछ अभिभावकों ने बताया कि वह दोबारा विधि-विधान से घर में विवाह करेंगे। यह तो सिर्फ औपचारिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed