फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mango bharpoor nahi mil rahi keemat

आम भरपूर, पर नहीं मिल रही उचित कीमत

Sat, 29 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
mango bharpoor nahi mil rahi keemat
बांदा। आम आदमी को अबकी भले ही फलों का राजा आम भरपूर मयस्सर हो, लेकिन आम के बागवान आमदनी के स्वाद के महरूम हो रहे हैं। आम की भरपूर हुई फसल के मौके पर लगातार चल रहे कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी और आढ़ती औने-पौने दामों में नाम मात्र को खरीदारी कर रहे हैं। पिछले तीन सालों में आम की फसल को कोई न कोई ग्रहण लगता रहा। कभी बौर आते ही बीमारी लग गई तो कभी आमों से लदे पेड़ों को आंधी-तूफान ने वीरान कर दिया, लेकिन इस वर्ष आम की फसल जोरदार हुई है। आम के पेड़ फलों से लदे हुए हैं। इधर, कई दिनों से तेज हवा और आंधी में बड़ी मात्रा में आम गिरे हैं। बागवान/आम उत्पादक इन्हें बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे। लॉकडाउन के चलते मंडी लगातार बंद चल रही है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो दशकों से बड़ोखर गांव में आम का बाग लिए अहमद बताते हैं कि रोजाना क्विंटलों आम निकल रहा है, लेकिन लॉकडाउन में इसकी कीमत नहीं मिल पा रही। कच्चा आम बमुश्किल 10 से 12 रुपये प्रति किलो आढ़ती खरीद रहे हैं। वह भी थोड़ा बहुत। अक्सर मंडी से माल वापस लाना पड़ रहा है। अहमद ने कहा कि इस वर्ष पिछले तीन सालों से हो रहे घाटे की भरपाई की उम्मीद थी। महामारी ने इसे मटियामेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed