फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mangal Dal should encourage youth to play: Minister

युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करें मंगल दल : मंत्री

Sat, 19 Aug 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mangal Dal should encourage youth to play: Minister
बांदा। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री बांटी। उन्होंने मंगल दलों को गांव में टीम के साथ खेल को प्रोत्साहित करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल गांव में स्वच्छता, साक्षरता एवं नशा के संबंध में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति नशा न करें। उनकी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में प्रयोग किया जाना चाहिए। खेल के माध्यम से लोगों की प्रतिभा निखर कर आती है। पंचायत स्तर पर युवक, महिला मंगल दलों की सक्रिय भूमिका रहती है। कहा कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा में मिनी ग्रामीण स्टेडियम व बड़ोखर खुर्द के ग्राम दुरेंडी में मिनी ग्रामीण स्टेडियम संचालित है। इसका लाभ बच्चों, युवाओं व जनता को हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख जसपुरा प्रतिनिधि महेश निषाद, उप जिलाधिकारी सदर / जिला युवा कल्याण अधिकारी रजत वर्मा, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed