फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mandal reduced 21% recovery rate in 20 days

मंडल में 20 दिन में 21 फीसदी रिकवरी रेट घटा

Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mandal reduced 21% recovery rate in 20 days
मेडिकल कालेज में आइसोलेशन वार्ड के बाहर सन्नाटा। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही चित्रकूटधाम मंडल में स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट तेजी से गिरा है। पिछले 20 दिनों में बांदा में रिकवरी रेट में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। मंडल स्तर पर भी रिकवरी रेट साढ़े 21 फीसदी कम हुआ है। हालांकि प्रदेश स्तर पर भी सवा आठ फीसदी की गिरावट आई है। अलबत्ता देश स्तर पर इस अवधि में रिकवरी रेट चार फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से पूरे चित्रकूटधाम मंडल में संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। रोजाना बड़ी तादाद में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जून के आखिरी तक चित्रकूटधाम मंडल में मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 86.51 फीसदी थी। अब 20 दिनों बाद यह घटकर 65 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन

मंडल में सबसे ज्यादा गिरावट बांदा में आई है। जून के अंत में यहां रिकवरी रेट करीब 90 फीसदी था। अब रिकवरी रेट 38 फीसदी पर आ गया है। बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य की विज्ञप्ति में यही आंकड़े दर्शाए गए हैं। उधर, प्रदेश स्तर पर जून के अंत में रिकवरी रेट 68 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह 59.77 प्रतिशत बताया गया है। 20 दिन में 8.25 फीसदी की कमी आई है। उधर, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने वालों की संख्या में सुधार हुआ है। जून के अंत में यह आंकड़ा 58.6 फीसदी था। अब 62.94 फीसदी हो गया है। 4.88 फीसदी की वृद्धि हुई है।
मंडल के 37 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी
चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते राजकीय मेडिकल कालेज/कोविड-19 अस्पताल में बुधवार को 9 नए मरीज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से लाकर भर्ती किए गए। साथ ही 37 मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें घरों के लिए विदा कर दिया गया। मेडिकल कालेज प्रशासन ने उन्हें यह हिदायत दी है कि अभी 7 दिन होम आइसोलेशन में रहें। लोगों से दूरी बनाए रखें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं। मास्क का इस्तेमाल करें। बुखार, खांसी या सांस फूलने की शिकायत हो तो तुरंत मेडिकल कालेज को बताएं।

1806 की जांच हुई, 1562 की रिपोर्ट निगेटिव
बांदा। मंडल के कोविड-19 अस्पताल/मेडिकल कालेज में भर्ती संक्रमित मरीजों की बुधवार को दोपहर तक संख्या 188 रही। मेडिकल कालेज के मुताबिक अब तक यहां कुल 1806 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें 146 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 42 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और 1562 निगेटिव। मेडिकल कालेज से अब तक 966 लोग कोरोना की जंग जीतकर अपने घरों को जा चुके हैं।
बांदा मेडिकल कालेज में चित्रकूटधाम मंडल के मरीजों का आंकड़ा
जनपद भर्ती डिस्चार्ज
बांदा 95 60
चित्रकूट 06 101
हमीरपुर 39 103
महोबा 50 91
योग 188 355
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed