{"_id":"6648ff33ca90c52bc50b7404","slug":"manas-was-chosen-as-mr-and-student-shakti-was-chosen-as-miss-reverb-banda-news-c-212-1-sknp1006-110767-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मानस मिस्टर व शक्ति मिस रिवर्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मानस मिस्टर व शक्ति मिस रिवर्ब
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 2024 का मिस्टर रिवर्ब और मिस रिवर्ब का खिताब छात्र मानस सिंह और छात्रा शक्ति भारद्वाज ने हासिल किया। कॉलेज कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिवर्ब 2024 का खिताब जीतने वाले मिस्टर और मिस अवार्ड से नवाजे गए छात्र व छात्रा ने अपनी कलात्मक और अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने अपनी टीम के द्वारा अलग-अलग सोलो गायन, ग्रुप डांस, कॉमेडी, रैंप डांस, सहित आदि में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कॉलेज के सेंट्रल ग्राउंड पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल के द्वारा मूल्यांकन करने के उपरांत छात्र मानस सिंह को मिस्टर रिवर्ब अवार्ड 2024 तथा छात्रा शक्ति भारद्वाज को मिस रिवर्ब 2024 का खिताब देकर सम्मानित किया गया। निदेशक प्रो एस.पी शुक्ला ने दोनों छात्र-छात्राओं को शील्ड, ट्रॉफी,मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।