{"_id":"69d7e637f295c34ffb05ee7e","slug":"man-stabs-wife-burns-her-with-hot-spoon-for-opposing-illicit-affair-banda-news-c-212-1-sknp1006-144293-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारा चाकू, गर्म चम्मच से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारा चाकू, गर्म चम्मच से जलाया
Thu, 09 Apr 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जेठानी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। बाद में माफी मांग ली। कुछ दिन बाद जब उसकी हरकत में सुधार नहीं हुआ तो पत्नी ने फिर ऐतराज जताया तो सब्जी बनाने वाले चम्मच को रसोई गैस में गर्म करके पत्नी का पैर जला दिया। घर से घसीटकर उसे पुल से फेंकने जा रहा था, तभी सिपाहियों ने उसे बचाया। पीड़ित महिला ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिला आयोग में शिकायत की, तब उसकी प्राथमिकी महिला थाने में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दर्ज की गई।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिला आयोग को दी तहरीर में कानपुर की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 जून 2017 को हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पंचायत कराई तो उसके पति ने माफी मांग ली। उसके दो साल तक उसने परेशान नहीं किया।
उसके बाद उसने फिर शराब के नशे में मारना पीटना शुरू कर दिया। जिस पर वह अपने मायके चली गई। उसके बाद उसका पति उसे वर्ष 2022 में सूरत ले गया। वहां एक दिन शराब के नशे में उसने गैस में सब्जी बनाने वाला चम्मच गर्म कर उसका पैर जला दिया और घसीटते हुए सूरत के पुल से फेंकने जा रहा था, तभी सूरत पुलिस ने उसे बचा लिया। महिला ने अपने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।