फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Making Bundelkhand a separate state is a priority: Sulkhan

बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाना प्राथमिकता: सुलखान

Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Making Bundelkhand a separate state is a priority: Sulkhan
बांदा। यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की आवाज बुलंद की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। गठन के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने इस क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड राज्य में 15 जिले शामिल करने की मांग उठाई जाएगी। आगामी चुनावों में इन जिलों से पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व डीजीपी बांदा पहुंचे। यहां पर उन्होंने बस स्टैंड के पास एक होटल में प्रेसवार्ता की। कहा कि आज भी बुंदेलखंड में रोजगार के अवसर नहीं हैं। समय से सिंचाई न होने के कारण अन्नदाता की फसलें सूख रहीं है। मऊ और मरका पुल का निर्माण शुरू कराया गया लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चले गए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वह सक्रिय राजनीति में उतर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य में वह यूपी के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले को शामिल करने का प्रयास करेंगे। मध्यप्रदेश के दमोह, पन्ना, छतरपुर, दतिया, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और अशोकनगर को शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए इन जिलों में आगामी समय में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पार्टी की प्राथमिकता रहेगी कि हर हाल में अलग राज्य का निर्माण कराया जाए। जरूरत पड़ने पर वह आंदोलन भी करेंगे। क्योंकि बिना राज्य के क्षेत्र का विकास संभव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार जनसंपर्क कर सकारात्मक मानसिकता वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed