फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Make scientific evidence effective, criminals may not be acquitted

वैज्ञानिक साक्ष्य प्रभावी बनाएं, अपराधी बरी न हो पाएं

Sat, 19 Dec 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Make scientific evidence effective, criminals may not be acquitted
Make scientific evidence effective, criminals may not be acquitted - फोटो : BANDA
बांदा। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने रेंज स्तर पर गठित फोरेंसिक टीम और साइबर क्राइम के प्रभारियों को निर्देश दिया कि आपराधिक मुकदमों में वैज्ञानिक साक्ष्यों की पेशी और पैरवी इतनी बेहतर बनाएं कि आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी न हो पाएं। न ही गवाह मुकरें।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में टीमों की बैठक में महानिरीक्षक ने कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि वैज्ञानिक साक्ष्य न होने से गवाह मुकर जाते हैं और सजा नहीं हो पाती। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ या शस्त्रों की बरामदगी आदि की घटनाओं में वैज्ञानिक और तथ्यपरक साक्ष्य जुटाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने टीमों के प्रभारियों से उनकी दक्षता और प्रशिक्षण के बारे में पूछा। प्रभारियों ने उन्हें बताया कि किस प्रशिक्षक ने क्या प्रशिक्षण दिया? महानिरीक्षक ने कहा कि महिला/बालिका के अपराध में जैविक साक्ष्य संग्रहित कर निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक पीड़िता को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाए। नमूनों को 72 घंटे के अंदर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जमा होना चाहिए। फील्ड यूनिट से कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जैविक साक्ष्यों का संग्रह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारियों ने महानिरीक्षक को और भी जानकारियां दीं। डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने फिंगर प्रिंट व वैंजीडीन टेस्ट का लाइव डेमो दिया। अधिकारियों-कर्मचारियों से इसका प्रैक्टिकल भी कराया गया। महानिरीक्षक ने कहा कि समय-समय पर बाहर से एक्पर्ट बुलाकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। एफएसएल टीम लगातार साइबर थाने के संपर्क में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed